फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए 2 की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि त्रिवेणी चौक रादौर के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ वारदात की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध हथियार व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान थाना साढ़ौरा क्षेत्र के गांव पांडो निवासी मनप्रीत उर्फ मन्नी के नाम से हुई। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें