फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध हथियार के साथ युवक काबू

Wed, 04 Jun 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अपराध शाखा -2 की टीम ने भंभौली पावर ग्रिड स्टेशन के पास देसी पिस्तौल व दो कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी की पहचान सहारनपुर के कुआं खेड़ा गांव निवासी हिमांशु राणा उर्फ चीकू के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

गुम हुई बच्ची को परिवार से मिलाया
यमुनानगर। थाना सेक्टर-17 पुलिस टीम ने गुम हुई दो वर्षीय बच्ची को मात्र दो घंटे में तलाश कर उसके परिवार से मिला दिया।थाना प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली कि सेक्टर-17 में एक दो वर्षीय बच्ची लावारिस हालत में घूम रही है। इस बच्ची को डायल 112 की टीम थाना में ले आई। बच्ची के परिजनों का पता लगाने के लिए टीम का गठन किया। टीम ने सोशल मीडिया की मदद व पूछताछ करके इस दो वर्षीय नाबालिग बच्ची के परिजनों को ढूंढ कर उनसे मिलवा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें