यमुनानगर। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने तीर्थ नगर की टपरी झाड़ू फैक्ट्री के पास दबिश देकर एक युवक को हेरोइन के साथ काबू किया। इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ महावीर सिंह को बुलाया गया। उके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई। इस पर उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान तीर्थ नगर की टपरी निवासी अर्जुन के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। संवाद
अवैध हथियार के साथ आरोपी काबू
यमुनानगर। अपराध शाखा -एक की टीम ने सेक्टर 18 टाउन पार्क के पास से अवैध हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि तलाशी लेने पर आरोपी के पास से देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान उतर प्रदेश के गांव नलहेडा निवासी विशाल के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद