यमुनानगर। शहर पुलिस ने हमीदा हेड से आत्मापुरी काॅलोनी निवासी अमानत उर्फ माेनू को 7.31 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी अमानत नशीला पदार्थ बेचता है। इस सूचना पर नाकाबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 7.31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।