एंटी नारकोटिक सेल की टीम का नशा तस्करों पर प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए टीम ने 15 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 1 दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिलासपुर शेरगढ़ गांव के पास एक युवक नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतनाम,सतीश, रामकुमार रणबीर की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया गया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग लाल सिंह को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पूछताछ में जिसकी पहचान बिलासपुर शेरगढ़ निवासी विपिन उर्फ़ लीलू पुत्र ध्यान सिंह के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लेकर आता था।