फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बस स्टैंड के पास हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट में लेकर जाती एएनसी की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के नजदीक ग्रीन पार्क के पास से एक युवक को 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दानिश पानीपत के जलालपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि ग्रीन पार्क के पास एक युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम ने वहां घूम रहे युवक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट व्यासपुर नायब तहसीलदार रविंद्र को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पानीपत से बस में हेरोइन लेकर यमुनानगर आया था और बस स्टैंड पर उतरने के बाद किसी व्यक्ति को इसकी डिलीवरी देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है, जो अदालत में विचाराधीन है। पुलिस उससे पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें