यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने गांव तेजली स्थित पावर हाउस के पास युवक को 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान चिट्टा मंदिर समीप शांति कॉलोनी के दीपक उर्फ वीरू के रूप में हुई।
उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में दीपक स्मैक कहां से लाया और यह किसे देनी थी, यह पता लगाया जाएगा।
सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांव तेजली स्थित पावर हाउस के पास युवक बाइक पर सवार होकर नशीला पदार्थ बेचने के लिए जा रहा है।
सूचना पर उप निरीक्षक आशीष, एएसआई जसजीत सिंह, मुख्य सिपाही ललित,रविंदर, राहुल, नीरज की टीम बनाई। टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
इस दौरान टीम को एक युवक आता दिखा। टीम को देख युवक भागने लगा, पर टीम ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ सतबीर सिंह को बुलाया गया। सतबीर सिंह के सामने युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 20 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। संवाद