यमुनानगर। थाना बूड़िया पुलिस ने एक युवक को 11 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बूड़िया के रविदास मंदिर समीप रहने वाले मोसिन उर्फ नाथी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बूडिया थाने के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 अगस्त रात टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बूड़िया के पास युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। संवाद