यमुनानगर। बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने ट्राॅली चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरी की ट्राॅली व वारदात में प्रयुक्त किए गए ट्रैक्टर को भी बरामद का लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि गंगा नगर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी ट्राली को अमादलपुर रोड पर खड़ी की थी। 18 फरवरी को उसकी ट्राॅली को अज्ञात चोर चोरी करके ले गए हैं। इस सूचना पर उनकी टीम ने जांच करते हुए आरोपी भूषण कुमार निवासी गांव माया हेड़ी जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी की ट्राली व वारदात में प्रयुक्त किये गए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है।