यमुनानगर। शहर थाना पुलिस टीम ने 9.25 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह स्मैक कहां से लेकर आता था।
हमीदा चौकी इंचार्ज शमशेर राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक युवक जिले में नशीले पदार्थ बेचने के लिए आएगा। इस सूचना के आधार पर उनकी टीम ने हमीदा हेड यमुना की कच्ची पटड़ी पर जाकर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ होशियार सिंह को बुलाया गया। जिसके बाद पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 9.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी निवासी नदीम उर्फ राजन के नाम से हुई।