फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन की तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। एचएसएनसीबी यूनिट अंबाला की टीम ने छप्पर थाना क्षेत्र के सारण गांव के बस अड्डे के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद की है। यूनिट के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि वह शाम को टीम के साथ गश्त कर रहा था। इस दौरान उसे सूचना मिली कि गांव सारण बस अड्डे के पास एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है। आरोपी नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उसने टीम के साथ मौके पर जाकर वहां संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी व्यक्ति की पहचान अंग्रेज शर्मा के रूप में हुई। छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें