यमुनानगर। थाना गांधीनगर पुलिस की टीम ने विकास नगर से सट्टे की खाईवाली करते युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 5640 रुपये बरामद किए। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रबंधक जगबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि विकास नगर में युवक सट्टे की खाईवाली कर रहा है। टीम ने मौके से जम्मू कॉलोनी निवासी गौरव कुमार को सट्टे की खाईवाली करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उससे 5640 रुपये बरामद हुए। संवाद