यमुनानगर। अर्जुन नगर चौकी पुलिस ने बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर चल रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव गुलाबगढ़ निवासी सौरभ के रूप में हुई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। टीम ने मौके से युवक को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट मिली। संवाद