फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जाटोवाला गांव में नशे के खिलाफ धरने पर बैठे युवा और ग्रामीण

Mon, 27 Jul 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव जाटोवाला में नशे के ​खिलाफ धरना पर बैठे युवा। ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। जाटोवाला गांव में बढ़ते नशे के कारोबार के विरोध में रविवार को ग्रामीण और युवाओं ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धरने पर बैठे युवाओं ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ असामाजिक तत्व नशे का कारोबार कर रहे हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
प्रदर्शनकारी मुनीर सुफियान ने कहा कि गांव में नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है। नशा बेचने वालों की गतिविधियों की जानकारी कई बार पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां भी दी जाती हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

धरने की सूचना मिलने पर थाना छछरौली प्रभारी वेदपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नशे से जुड़ी उपयोगी जानकारी देने वालों को पुलिस विभाग की ओर से प्रोत्साहित भी किया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद युवाओं ने धरना समाप्त किया। युवाओं ने कहा कि गांव को नशामुक्त बनाने के लिए उनका अभियान जारी रहेगा और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस मुहिम में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

लोगों ने संदिग्ध युवक को पुलिस के हवाले किया
घाड़ क्षेत्र के गांव जाटोंवाला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशे के खिलाफ जंग अभियान का असर दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों ने नशा तस्करी के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करते हुए गांव में नशा बेचने वाले एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। हालांकि पुलिस को उसके पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे गांव में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे और युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर अभियान जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें