फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आठ ग्राम हेरोइन के साथ युवक व सप्लायर गिरफ्तार

Sun, 09 Apr 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही टीम ने उस सप्लायर को भी पकड़ा है जो आगे नशा बेचता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेल इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी अंबेडकर विहार ससोली माजरी के पास एक युवक नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राम कुमार की टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएमईओ अजय श्योराण को बुलाया गया। उनके सामने पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान गुरु तेग बहादुर नगर निवासी रवि के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जब पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि आरोपी नशीला पदार्थ ससोली माजरी निवासी राकेश उर्फ गट्टू से लेकर आता था। टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मुख्य सप्लायर राकेश को सेक्टर-18 से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें