संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छोटी लाइन पर प्रॉपर्टी विवाद को लेकर छोटे भाइयों पर बड़े भाई ने हमला करके उसके परिजनों को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में छोटी लाइन निवासी मनजीत सिंह ने बताया कि वह अपने दो छोटे भाइयों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक ही मकान में रहता है। सुबह छोटा भाई रणजीत नारंग, सुंदर नारंग व उनकी पत्नियां नवनीत कौर और मनप्रीत कौर उसके कमरे पर आए और उनके साथ बहस करने लगे।
बहस बढ़ने पर रणजीत व सुंदर के बच्चों व उनकी पत्नियों ने उसकी पत्नी पिंकी नांरग, बेटी आशिमा व अमृत नारंग, बेटे परमजीत नांरग और उस पर डंंडो से हमला कर दिया। इस झगड़े के दौरान रणजीत नारंग के नौकर मोहित ने उन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। हमने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने उन पर भी हमला कर दिया। मनजीत सिंह ने बताया कि यह झगड़ा प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर हुआ है।
परिवार के पुराने जेवरात जो उनके घर में रखे हुए हैं, उसका अभी बंटवारा नहीं हुआ है। उसके लिए वह हर रोज झगड़ा करते हैं। उन्होंने दोनों भाइयों व उसके बच्चों से खुद को जान का खतरा बताया।आरोपित वहां जाकर वाचमैन को भी परेशान करते हैं और उस पर घर की चाबी देने का दबाव बनाते हैं। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।