फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो वर्षीय बेटे के साथ युवती लापता

Sun, 19 Apr 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मायके से ससुराल जाने के लिए बस में चढ़ी 21 वर्षीय युवती अपने दो वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई। शहर थाना पुलिस ने महिला की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी पिहोवा में हुई है। सात अप्रैल को उसकी बेटी अपने दो वर्षीय बेटे के साथ उससे मिलने आई थी। बेटी 16 अप्रैल को ससुराल जाने के लिए सुबह करीब 11:15 बजे पिहोवा जाने वाली बस में बैठा दिया था, लेकिन वह अपने ससुराल नहीं पहुंची। तलाश करने पर सुराग नहीं मिला। मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें