जिलाध्यक्ष को लड्डू खिलाते पूर्व मंत्री कंवरपाल। प्रवक्ता
यमुनानगर। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जिले भर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा के नेतृत्व में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की सबसे बड़ी शक्ति युवा वर्ग है और देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर ही निर्भर है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि आत्मनिर्भरता व स्वदेशी के माध्यम से भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
जिलाध्यक्ष को लड्डू खिलाते पूर्व मंत्री कंवरपाल। प्रवक्ता