फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, पहचान के लिए 72 घंटे रखा जाएगा

Thu, 16 Jul 2026 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर कैल बाईपास के पास बुधवार सुबह झाड़ियों में एक अज्ञात शव मिला। हाईवे पर निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों ने झाड़ियों से तेज दुर्गंध आने पर देखा तो वहां एक शव पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत जगाधरी सदर थाना पुलिस को सूचना दी। पहचान के लिए 72 घंटे शवगृह में 72 घंटे रखा जाएगा
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जगाधरी सदर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था, जबकि चेहरा बुरी तरह सड़ चुका था और कीड़े पड़ने से उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद पुलिस को कोई दस्तावेज, मोबाइल, कपड़े या अन्य सामान नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके। शरीर पर कोई टैटू या विशेष पहचान का निशान भी नहीं मिला।
पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पहचान नहीं होने के कारण शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत के कारणों और अन्य परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन


बॉक्स
गुमशुदगी रिकॉर्ड और सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
यमुनानगर के कैल बाईपास के पास झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान के लिए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आसपास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके। इसके अलावा घटनास्थल और हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक वहां कैसे पहुंचा। पुलिस का कहना है कि तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पहचान संभव हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें