फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रील बनाते समय दोस्तों के सामने नहर में बहा युवक

Tue, 24 Mar 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लोग ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दादूपुर हेड नहर पर रील बना रहे दोस्तों के बीच अचानक हुए हादसे ने सभी को झकझोर दिया। जगाधरी निवासी 18 वर्षीय विरु अपने चार साथियों के साथ वीडियो शूट कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह नहर में जा गिरा। तेज बहाव के कारण वह पानी में बह गया और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के साथ मौजूद दोस्त पहले घबराकर वहां से हट गए। हालांकि कुछ देर बाद वे लौटे और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। नहर में युवक के गिरने की पुष्टि के बाद गोताखोरों को बुलाया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तक काफी तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

तेज बहाव और गहराई के चलते रेस्क्यू कार्य में बाधाएं आ रही हैं। विरु मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और जगाधरी में एक फैक्ट्री में काम करता था। दोस्तों के साथ घूमने और रील बनाने के दौरान हुआ यह हादसा उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। उपनिरीक्षक सुभाष चंद ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है। नहर के आसपास नजर रखी जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें