साढौरा। सर्राफा बाजार स्थित संजीव बेकरी शॉप के गल्ले से मंगलवार रात को एक अज्ञात युवक तीन हजार रुपये चोरी करके भाग गया। दुकानदार के बेटे सौरभ ने पीछा करके युवक को काबू कर लिया और पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बेकरी मालिक संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बेटे सौरभ को दुकान पर बैठाकर खाना खाने के लिए घर गया था। सौरभ थोड़ी देर के लिए पास की दुकान पर चला गया। जब वह वापस आया तो गल्ला खुला था और उसमें रखे तीन हजार रुपये गायब थे। पूछने पर उन्हें पता चला कि ये राशि किसी अज्ञात युवक ने गल्ले से चोरी की थी, जिसे उसके बेटे सौरभ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। एसएचओ अनिल राणा ने बताया कि काबू किए गए युवक की पहचान करने के अलावा मामले की जांच की जा रही है। संवाद