फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक ने महिला पर अश्लील वीडियो कॉल करने का बनाया दबाव

Tue, 23 Apr 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। शहर की एक काॅलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला ने साहिल उप्पल नाम के युवक पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी उस पर अश्लील वीडियो काॅल करने का दबाव बना रहा है। व्हाट्सएप पर उसे अश्लील शब्द लिखे जा रहे हैं। शहर थाना पुलिस ने आरोपी साहिल पर केस दर्ज किया है।

एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर बूडि़या गेट निवासी साहिल उप्पल ने फोन किया। आरोप है कि आरोपीने उसे गालियां दी और कपड़े उतारकर वीडियो काल करने को बोला। उसे मना किया तो वह धमकी देने लगा। जिस पर काल काट दी। इसके बावजूद आरोपी उसे लगातार काल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर अश्लील बातें लिख रहा हैं। इस बारे में वह पति के साथ आरोपी को समझाने गई तो उसने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें