फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक ने 11वीं की छात्रा से की छेड़छाड़

Sat, 13 May 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल की आधी छुट्टी में 11वीं छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा को दोस्ती न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आठ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की पड़ोस के गांव के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। करीब एक साल पहले गांव हरनौली निवासी काका उसकी लड़का का पीछा कर उस पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। उस समय गांव में पंचायत हुई थी। इस पर काका ने माफी मांगकर उसकी लड़की को दोबारा परेशान न करने की बात कही थी।
महिला ने बताया कि वीरवार को उसकी लड़की स्कूल गई थी। दोपहर एक बजे जब उसकी लड़की आधी छुट्टी के बाद घर जाने के लिए स्कूल से बाहर आई तो आरोपी युवक काका ने उसकी लड़की का हाथ पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करते हुए बात करने का दबाव बनाने लगा। अन्य बच्चे स्कूल से अध्यापिका को बुलाकर लाए। अध्यापिका को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। अध्यापिका ने फोन कर उसे घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आठ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें