फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी से इंकार करने पर युवक ने की थी कोमल की हत्या

Wed, 26 Apr 2023 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोमल हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में यह सामने आया है कि वह कोमल से शादी करना चाहता था, लेकिन कोमल इसके लिए राजी नहीं थी। यही कारण है कि उसने सिर पर ईंट मारकर कोमल को बेहोश कर दिया। फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी गौरव ने बताया कि वह कोमल को पिछले करीब तीन साल से जानता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन इस मामले में कोमल के परिवार वालों ने पहले भी उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था जो कि कोर्ट में विचाराधीन है। कोमल जब आरोपी गौरव से शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई तो उसने रंजिश रखनी शुरू कर दी। वह एक रेस्टोरेंट में काम करता था, जबकि कोमल एक सैलून में कार्यरत थी। 17 अप्रैल की रात को करीब आठ बजे कोमल सैलून से निकलकर हुडा सेक्टर की तरफ एक जानकार के पास जा रही थी। तभी गौरव ने सुनसान प्लाट के पास कोमल को रोक लिया। कोमल के विरोध करने पर आरोपी गौरव तैश में आ गया और एक ईंट उठाकर कोमल के सिर पर मार दी। इससे कोमल खून से लथपथ होकर बेहोश होकर नीचे गिर गई तो गौरव ने परने से उसका गला घोंट दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी गौरव करीब 10 मिनट तक वहां खड़ा रहा, जब तक उसे इस बात की तसल्ली नहीं हो गई कि कोमल मर चुकी है। बाद में कोमल के अन्य जानकारों के साथ मिलकर उसकी तलाश का ढोंग शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को बुधवार को कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया जाएगा।
-
वर्जन
मर्डर की ब्लाइंड गुत्थी को सुलझा दिया गया है। वहीं हत्याकांड में आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने वारदात को कबूल कर लिया है। वह कोमल पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और मना करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कंवलजीत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें