सहारनपुर रोड पर पांसरा के पास ट्रक की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार की आठ दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के शामली के गांव गढ़ीपुख्ता निवासी मांगा राम ने बताया कि वह पांसरा में किराये पर रहते हैं। उनकी पांसरा में ही सहारनपुर रोड पर चाय की दुकान है। 24 नवंबर को उनकी दुकान के सामने ही तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया था। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घायल बाइक सवार को अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसकी पहचान जोगिंद्र नगर निवासी 35 वर्षीय शकील के रूप में हुई। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया। जहां उसकी शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई की है।