रादौर। गांव बकाना व खजूरी के बीच सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठे युवक को कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में गांव खजूरी निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह और भतीजा अभिषेक 25 अक्तूबर की शाम रादौर गए थे। लौटते समय खजूरी से थोड़ी पहले बाइक रोककर पेशाब करने लगा। भतीजा अभिषेक बाइक पर बैठा था। तभी कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे भतीजा अभिषेक घायल हो गया। कार चालक भतीजे को रादौर अस्पताल ले गया। उसने इलाज का पूरा खर्च उठाने का वादा किया और कुछ देर में वह अस्पताल से चला गया। संवाद