फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 11 Jun 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक संदीप के परिजन। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। कृष्णा नगर कॉलोनी में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के बयान के साथ ही मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि संदीप पेशे से हलवाई का काम करता था। मंगलवार रात किसी बात को लेकर उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद वह कमरे में चला गया और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की बहन नैना ने बताया कि संदीप नशे का आदी था और इसी कारण उसका पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। परिवार के लोगों ने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी आदत नहीं बदली। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों के बयान भी दर्ज कर रही है। घटना से परिवार सदमे में है और कॉलोनी में शोक का माहौल बना हुआ है।
नौ वर्ष पहले हुआ था प्रेम विवाह
संदीप का करीब नौ वर्ष पहले कृष्णा नगर कॉलोनी से ही प्रेम विवाह हुआ था। परिवार के लोगों के अनुसार शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उसकी नशे की लत के कारण घर में तनाव बढ़ने लगा। नशा करने की आदत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी और विवाद होता था। परिजनों ने कई बार समझाने और समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। इसी वजह से परिवार लंबे समय से परेशान चल रहा था। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक संदीप के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें