फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दादूपुर हेड पर नहाने गया था युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दादुपुर हेड पर दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक दो अन्य दोस्तों के साथ हेड पर घूमने गया था। तीनों पानी में नहाने लगे, तभी एक युवक गहरे पानी में चला गया। काफी कोशिश के बाद भी वह बाहर नहीं निकल पाया और डूब गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों से युवक की तलाश करवाई। गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद युवक का शव निकला। मृतक की पहचान बसातियां वाला निवासी विकास के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की गई। मृतक की पहचान विकास निवासी बसातियांवाला के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस को संजीव कुमार को बताया कि उसका भाई विकास कार मैकेनिक का काम करता था और अविवाहित था। विकास बाइक पर अरुण और दीपक के साथ रविवार दोपहर को दादूपुर यमुना नहर पर घूमने गया था। नहर में विकास नहाने लगा और गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा तो उसके दोस्त अरुण और दीपक ने शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोग पहुंचे, लोगों की मदद से विकास को बाहर निकाला गया। लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान बूड़िया थाना जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौप दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि तीनों दोस्त घूमने आए थे। विकास और अरुण अविवाहित थे और दीपक विवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें