यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज सुखविंदर राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक को बेचने के लिए फतेहपुर नहर पुल से होता हुआ उत्तर प्रदेश जा रहा है। उनकी टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर आरोपी को दबोचा। आरोपी की पहचान गांव भगवानपुर निवासी अमनदीप सिंह के नाम से हुई। आरोपी से जो बाइक बरामद हुई है वह बाइक उसने 29 जून को गांव मुजाफत से चोरी की थी। इसके अतिरिक्त उसने त्रिवेणी चौक जगाधरी से मई 2022 में एक और बाइक चोरी की थी। आरोपी से दोनों बाइक बरामद कर ली गईं।