फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नेपाल के युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 24 Jun 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रमेश। फाइल फोटो 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रामपुरा क्षेत्र में मंगलवार को 18 वर्षीय नेपाल के युवक ने किराए के मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे के अंदर चुन्नी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।

रामपुरा में रमेश धामी पिछले करीब तीन वर्षों से अपने भाई-भाभी और उनके बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। परिवार के अनुसार रमेश कार वॉशिंग सेंटर पर काम करता था और रोजमर्रा की तरह मंगलवार की सुबह भी उठा, नहाया और खाना खाया था। सुबह रमेश का भाई और भाभी काम पर चले गए थे। घर में केवल रमेश और उसके भतीजा-भतीजी मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान उसने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ समय बाद उसके भतीजे ने कमरे में जाकर रमेश को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार प्रारंभिक जांच में वह अपने भाई के परिवार के साथ रह रहा था और कार वॉशिंग सेंटर पर कार्यरत था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें