फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गड्ढे में गिरकर युवक की मौत, दोस्त की बची जान

Sun, 11 Feb 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सरस्वतीनगर। छप्पर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव स्थित अर्पित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने सड़क किनारे खड़े युवक भगवानपुर निवासी शरणजीत को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। उसके दोस्त हरदीप ने साइड में कूद कर जान बचाई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छप्पर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसके चाचा मामचंद का सबसे छोटा बेटा शरणजीत सिंह मेहनत मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसका चचेरा भाई शरणजीत सिंह अपने दोस्त हरदीप के साथ अपने काम से वापस घर आ रहा था। रास्ते में अर्पित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप के पास वे दोनों खाना खाने के लिए रुके।
विज्ञापन

इसके बाद उसका चचेरा भाई व दोस्त हरदीप सिंह सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक उनके नजदीक आया। आरोपी चालक ने सीधी टक्कर सड़क किनारे खड़े उसके चचेरे भाई शरणजीत सिंह को मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई सड़क किनारे खड्डों में जा गिरा। हरदीप ने साइड में कूद कर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

हरदीप व उसके दोस्तों ने डायल 112 की गाड़ी की मदद से शरणजीत को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें