फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर युवक पर सरिये से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव भंभौल निवासी ओमपाल ने गांव के ही हरजिंद्र सिंह उर्फ जिंदा पर मारपीट का आरोप लगाया है। पैसों के लेन देन को लेकर मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही हरजिंद्र ने पांच दिन पहले उनसे 2500 रुपये लिए थे। शाम तक वापस करने की बात कही थी। लेकिन आरोपी ने उसके रुपये नहीं लौटाए। रात को आरोपी उनके घर में घुस आया। आरोपी के हाथ में सरिया था। आरोपी ने गाली गलौज करते हुए सरिये से वार कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर परिवार के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग निकला। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे उपचार दिया गया। छप्पर पुलिस ने आरोपी हरजिंद्र पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें