फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होटल के बाहर युवक पर हमला

Mon, 13 May 2024 05:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। होटल में ठहरे एक युवक पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला झज्जर के थाना जखोदा के अशोदा गांव निवासी मोहित शर्मा ने सेक्टर-17 हुडा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त जिला भिवानी के नाथुवास गांव निवासी शिवम के साथ नौ मई को बाइक पर सवार होकर यमुनानगर आए थे। रात को उन्होंने होटल ग्रैंड में एक कमरा किराये पर लिया। जब वह अपने कमरे पर आराम कर रहे थे। तभी होटल का गेट खड़काने की आवाज आई।
उनके कमरे के पास निक्का नाम का लड़का रुका था। तभी गेट खोल कर लड़के होटल में घुस गए और निक्का सिंह के बारे में पूछने लगे। वह कह रहे थे कि उन्हें निक्का से पैसे लेने हैं। वह घबरा कर दोस्त शिवम व होटल कर्मचारी शुभम के साथ बाहर आ गए। रात करीब ढाई बजे वह पांच-छह लड़के होटल के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन लड़कों ने शिवम के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूए से उसके शरीर पर कई वार किए। साथ ही शिवम के सिर पर ईंट से भी वार किया और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। हमला करने वालों के नाम दुर्गा गार्डन का गोविंद, माडल, इंद्र पता चले हैं। वह शिवम को लेकर गाबा अस्पताल गया। वहां से शिवम को रेफर कराने के बाद असंध रोड पानीपत के अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें