फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.50 किलो चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, पूछताछ के बाद बेचने वाला भी चढ़ा हत्थे

विज्ञापन
Young man arrested with 1.50 kg hashish, after interrogation, the seller also succumbed - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस की नशा विरोधी ब्रांच की टीम ने एक किलो 50 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की कीमत 80 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दो साल में पहली बार इतनी अधिक मात्रा में चरस पकड़ी है। पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रताप नगर के चांदपुर निवासी रुखसार के नाम से हुई। आरोपी के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं। आरोपी यूपी के सहारनपुर जिले के रायपुर निवासी शहजाद से चरस लेकर आता था। पुलिस ने रुखसार को चरस बेचने वाले आरोपी शहजाद को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी रुखसार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि आरोपी शहजाद से पुलिस पूछताछ कर रही है। इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी करता है। इस समय आरोपी अराईयांवाला में नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राजकुमार, सुरेंद्र सिंह, एएसआई जसवीर सिंह अन्य की टीम का गठन किया गया। टीम ने अराईयांवाला जाकर शक के बिनाह पर एक युवक को पकड़ा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार तुलसी दास को बुलाया गया। पकड़े गए युवक की जब ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने तलाशी ली तो उसके पास से एक पॉलीथिन में चरस बरामद की गई। जब उसका वजन कराया गया तो उसका वजन एक किलो 50 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रताप नगर के चांदपुर निवासी रुखसार के नाम से हुई। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 80000 रुपये बताई जा रही है। इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं तार
इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में आरोपी रुखसार ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रायपुर निवासी शहजाद से चरस लेकर आता था। वहां से कम कीमत पर वह चरस लेकर आता था, यहां अधिक कीमत पर बेचता था। इसके बाद टीम ने तुरंत रूप से कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर शहजाद को भी गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपी शहजाद से पूछताछ की जा रही है कि वह आगे कहां से चरस लेकर आता था। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें