फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीएम की सभा के लिए नहीं चलना होगा पैदल

Mon, 07 Apr 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को जिले के कैल गांव में आएंगे। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए जो प्लान बनाया था उसके अनुसार लोगों को पार्किंग स्थल से 800 मीटर तक पैदल चलकर सभास्थल पर पहुंचना था। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रशासन के प्लान को पूरी तरह से बदल दिया है। अब लोगों को पैदल बिल्कुल भी नहीं चलना पड़ेगा। जिन बसों या वाहनों में सवार होकर लोग आएंगे वह उन्हें कार्यक्रम के बाहर सड़क पर ही उतारेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कैल पहुंचे थे। डीसी पार्थ गुप्ता ने सीएम को सारे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। नक्शे पर एक-एक जगह दिखाई गई कि कहां पर कितनी जगह में क्या व्यवस्था की जाएगी। डीसी ने बताया कि 12-12 एकड़ में दो व 20 एकड़ में एक पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आने से दो घंटे पहले बसें बाहर से आने वाले लोगों को कार्यक्रम स्थल पर उतार कर पार्किंग में चली जाएंगी। इसके बाद आने वाले लोगों को पार्किंग से पैदल ही कार्यक्रम में जाना होगा जो 800 मीटर तक होगा। इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 800 मीटर पैदल चलना बहुत ज्यादा है। इसे कम किया जाए। लोगों को कार्यक्रम के बाहर ही उतार कर बसों को पार्किंग में भेजा जाए। पार्किंग में ही लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाए।
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम कुल 100 एकड़ जमीन पर होगा। इसमें से 25 एकड़ में लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पानी के 2000 कैंपर रखे जाएंगे। साथ ही 25 टैंकर खड़े किए जाएंगे।
बस पार्किंग में 700 कैंपर व 15 टैंकर और वीआईपी पार्किंग में 300 कैंपर व 10 टैंकर की व्यवस्था होगी। वहीं 300 अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा मोबाइल शौचालय अलग से होंगे। इनमें पंडाल के बाहर 35, बस पार्किग में छह और पार्किंग में चार मोबाइल शौचालय खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का अलग होगा हेलीपैड
कैल में कार्यक्रम स्थल के पीछे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके लिए मंच के साथ ही चार एकड़ में हेलीकॉप्टर के लिए तीन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए दो एकड़ में हेलीपैड बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें