संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इग्नू ने जनवरी 2026 के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) प्रोग्राम में एडमिशन की घोषणा की है। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसओएमएस) द्वारा ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड से पेश किए जाने वाले एमबीए प्रोग्राम को अकादमिक कठोरता व सीखने वालों की सुविधा सुनिश्चित करते हुए समकालीन उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
डॉ. धर्म पाल ने बताया कि एमबीए प्रोग्राम एक एआईसीटीसी मान्यता प्राप्त पोस्टग्रेजुएट डिग्री है, जिसे प्रबंधन विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया है और यह व्यवसाय और प्रबंधन व्यवसायों की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप है। पाठ्यक्रम में विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों को शामिल किया गया है और वर्तमान उद्योग प्रथाओं को एकीकृत किया गया है, जो इसे नए स्नातकों और करियर में उन्नति चाहने वाले कामकाजी पेशेवरों दोनों के लिए उपयुक्त बनाता है।
इसकी अनुमोदित एमबीए डिग्री, अपडेटेड स्टडी मटीरियल के साथ समकालीन पाठ्यक्रम, ओपन और डिस्टेंस लर्निंग मोड से लचीली शिक्षा, किफायती शुल्क संरचना पूरे भारत में और विदेशों के चुनिंदा देशों में उपलब्ध, बहुभाषी सहायता (चुनिंदा पाठ्यक्रमों के लिए अंग्रेजी, हिंदी और ओडिया) विशेषताएं हैं। दो वर्ष की डिग्री होगी। उन्होंने कहा कि पात्रता उम्मीदवारों के पास तीन साल की बैचलर डिग्री होनी चाहिए। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक (आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत) होने चाहिए।