फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छछरौली महाविद्यालय में किया योग

Fri, 05 Jun 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय छछरौली में योगाभ्यास करते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
छछरौली। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय छछरौली में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया गया। प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह और रिंपी कांबोज ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम व योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन प्रदान करता है। प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम में यूथ रेडक्रॉस समन्वयक रजनी गोयल, राजबीर, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीपिका वैश, एनसीसी सीटीओ डॉ. ललित कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें