फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: योग स्वस्थ रहनेे का मूल मंत्र ः कंवरपाल

Sat, 22 Jun 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की एक पद्धति है। आज की भौतिक भाग-दौड़ को देखते हुए योग का अभ्यास अति आवश्यक है क्योंकि सबसे बड़ा सुख शरीर का स्वस्थ होना है, जिसकी प्राप्ति योग से होती है। यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो आपके पास दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है।
मंत्री शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई अनाज मंडी जगाधरी में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर जिले में बनाई गई करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 5 व्यायामशालाओं का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन शुभारंभ किया।
विज्ञापन

वहीं कृषि मंत्री कंवरपाल ने जिला स्तर पर व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया। इसमें गांव अलीपुरा में 37 लाख 10 हजार रुपये, सढूरा में 36 लाख 25 हजार रुपये, रसूलपुर में 39 लाख 98 हजार रुपये, पोटली में 31 लाख 10 हजार रुपये व श्यामपुर में 39 लाख 98 हजार रुपये से तैयार व्यायामशालाएं शामिल है।
कृषि मंत्री ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनने का मूल मंत्र है। यह मन, आत्मा और शक्तियों का बोध करवाने का कारगर रास्ता है। योग कला, विज्ञान और दर्शन का बेजोड़ उदाहरण है। योग में समूची मानवता को एकजुट करने की अद्भुत शक्ति है, योग हमें अपनी महान संस्कृति और परंपराओं से जोड़कर रखता है।

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि योग की शुरुआत भारत में पूर्व वैदिक काल से हुई मानी जाती है। योग हजारों साल से भारतीयों की जीवनशैली हिस्सा रहा है। यह भारत की धरोहर है, योग में पूरी मानव जाति को एकजुट करने की शक्ति है, यह ज्ञान, कर्म और भक्ति का आदर्श मिश्रण है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजकों ने उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कृषि मंत्री कंवर पाल, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं कृषि मंत्री ने उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, एसडीएम जगाधरी सोनू राम, नगराधीश पीयूष गुप्ता, आयुष अधिकारी डॉ. पवन कुमार व पतंजलि के योग शिक्षक जय कुमार आर्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें