फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर के माध्यम से किया जलसंरक्षण के प्रति जागरूक

Wed, 02 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय मुस्तफाबाद में पंचायतों को हस्तांतरित नलकूप अधारित जल वितरण योजनाओं के क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण वर्कशॉप हुई। इसमें 12 पंचायतों के पंच-सरपंच आशा वर्करों व पंप ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जलापूर्ति एवं जनस्वास्थय अभियांत्रिक विभाग की जिला कंसलटेंट रजनी गोयल ने कहा कि भू-जल के अत्याधिक दोहन से न सिर्फ जल संकट पैदा होता है, बल्कि हम ऐसा कर प्राकृतिक आपदाओं को भी न्यौता दे रहे हैं।

हमें जल को व्यर्थ नहीं बहने देना चाहिए और जितनी आवश्यकता हो उतना ही पानी इस्तमाल करना चाहिए। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से स्लाइड्स दिखाकर लोगों को जागरूक किया गया और कैमिस्ट विकास भल्ला ने डोजर द्वारा क्लोरील मिले पानी की सप्लाई विधी बताई। इलेक्ट्रिशीयन पवन मेहता ने मोटर के रखरखाव बारे विस्तार से बताया। इस मौके पर जेई जसबीर सिंह, सरपंच गधौली कंवरदीप सिंह मुंडी, जोनी राणा सरपंच खानपुर, सरला देवी, सचिन कुमार, परमजीत कौर, कुशलपाल कुलचंदू, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, रामपाल काजीबांस, सुजाता रानी, हरदीप सिहं, गोपाल गुर्जर, अशोक कुमार, शशि बाला, सुखबीर, रिंकी, सज्जन कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें