फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर टीम की छापामारी में भागे मजदूर, एक की गिरकर मौत

Wed, 23 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दामला स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में आयकर विभाग की छापामारी के दौरान वहां मौजूद मजदूर भागने लगे। इसी दौरान एक मजदूर जमीन पर गिर गया और सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। इस पर भड़के परिजन और न्य मजदूरों ने आयकर विभाग की टीम से कागजात छीनकर फाड़ दिए।
विज्ञापन


मजदूरों के हंगामे के दौरान टीम के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर डीएसपी मदनलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दामला स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री में मंगलवार देर शाम को आयकर विभाग की टीम ने छापामारी की। डिप्टी कमिश्नर हरमेश लाल के नेतृत्व में टीम ने फैक्ट्री का गेट बंद करवा कार्रवाई शुरू की। विभागीय टीम को देख मजदूर घबराकर भागने लगे, इसी दौरान कमल (43) नाम का मजदूर जमीन पर गिर गया। 
विज्ञापन


सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस पर भड़के फैक्ट्री के अन्य मजदूरों व मृतक के परिजनों ने विभागीय टीम के कर्मचारियों के साथ बहस कर उनके हाथों से जरूरी फाइलें छीन लीं। इस दौरान गुस्साए लोगों ने टीम के कुछ कागजात भी फाड़ दिए और कुछ लेकर भाग गए। हंगामे को बढ़ता देख आयकर विभाग की टीम के सदस्यों ने मौके से भागकर जान बचाई।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम के साथ डीएसपी अजय राणा व मदनलाल व थाना सदर यमुनानगर प्रभारी सुभाष चंद्र पहुंचे। पुलिस ने फैक्टरी मालिक व मजदूरों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लिया और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है, अभी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है।
सुभाष चंद्र, प्रभारी, थाना सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें