आरएमपी एसोसिएशन ने बेटी बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को जगाधरी अनाजमंडी में मीटिंग की। इसमें गांवों और शहर में कार्यरत आरएमपी डाक्टरों ने भाग लिया। आरएमपी डाक्टरों ने कन्या भ्रूण हत्या करवाने वालों को पकड़वाने और कन्या भ्रूण हत्या न होेने देेने की शपथ ली।
एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सैनी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की सरकार को जांच करनी चाहिए। अगर यूं ही भ्रूण हत्याएं होती रहीं, तो वह दिन दूर नहीं, जब ढूंढने से भी लड़कियां नहीं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि आरएमपी डॉक्टर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई को जड़ से खत्म करें।
इस दौरान डॉ. नरेश कुमार को छछरौली प्रधान, डॉ. प्रदीप कुमार को साढौरा हलका प्रधान, डॉ. माया राम को रादौर प्रधान, डॉ. मनोज शर्मा को यमुनानगर प्रधान, डॉ. चमन लाल को बिलासपुर प्रधान और डॉ. जरनैल सिंह को मुस्ताफाबाद ब्लाक का प्रधान चुना गया।
इस मौके पर डॉ. जरनैल सिंह, डॉ. देशराज, डॉ. यशपाल, डॉ. पवन कुमार, डॉ. नरेश कुमार, वैद्य रतन सिंह, डॉ. मनदीप, डॉ. शिवचरण उपस्थित रहे।