साढौरा। उत्तराखंड के जुडो गांव में आयोजित मास्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिला यमुनानगर की टीम ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में यमुनानगर के खिलाड़ियों ने युवा दल बागी मंडल की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। भोगपुर गांव के वॉलीबॉल कोच ठाठ सिंह ने बताया कि टीम में हरमिंद्र सिंह, शिव कुमार, चमन लाल, अनिल, राकेश और विक्की शामिल रहे। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 20-25 से गंवाया।
इसके बाद वापसी करते हुए दूसरा सेट 25-15 और तीसरा सेट 25-18 से जीत लिया। इस तरह टीम ने तीन में से दो सेट जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इससे पहले लीग मुकाबले में यमुनानगर की टीम ने देहरादून पुलिस की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।