फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हॉकी में यमुनानगर की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। राजस्थान में विगत दिनों हुई एमयूपीएस (मप्स) हॉकी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान, जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता राजस्थान के भीलवाड़ा में मप्स हॉकी अकादमी में अंडर-14 वर्ग के तहत करवाई गई थी। प्रतियोगिता के विजेताओं को अब सम्मान से नवाजा गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश की आठ टीमों ने भाग लिया था। इस दौरान भीलवाड़ा, गंगानगर, कोटा, उदयपुर, ग्वालियर, आगरा, दिल्ली व यमुनानगर की टीम के बीच मैच खेले गए। टीम ने तीन मैच खेले और दो में जीत दर्ज की। जबकि एक मैच ड्रॉ हो गया। शानदार प्रदर्शन से टीम ने फाइनल में स्थान बनाया। जहां उसकी भिड़ंत भीलवाड़ा टीम से हुई।
भीलवाड़ा को कड़ी टक्कर देते सरस्वती स्कूल की टीम ने एक शून्य से मैच जीत कर परचम लहराया। टीम ने कोच राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह शानदार जीत दर्ज की है। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य सुमित जिंदल ने खिलाड़ियों व कोच को सफलता के लिए बधाई। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल व अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें