फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की आंख पर लगी चोट परिजनों का स्कूल में हंगामा

Tue, 28 Feb 2017 11:51 PM IST
yamuna nagar beauro
विज्ञापन
c - फोटो : amar uajala, yamuna nagar
विज्ञापन
जगाधरी की अमर विहार कॉलोनी स्थित निजी स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा की आंख में डंडा मारकर चोट पहुंचाने का आरोप टीचर पर लगाते हुए परिवार वालों ने स्कूल में हंगामा किया। इस दौरान टीचर और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ धक्का मुक्की भी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। बच्ची को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जगाधरी की मुखर्जी पार्क निवासी बीरजूदास ने बताया कि उसकी पांच वर्षीय बेटी स्वीटी अमर विहार कॉलोनी स्थित निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर को छुट्टी के बाद जब वह घर पर आई तो परिजनों ने देखा कि उसकी आंख सूजी हुई और लाल है। उन्होंने बच्ची से आंख पर चोट लगने का कारण पूछा तो उसने बताया कि टीचर ने उसे डंडा मारा है। इससे गुस्साए परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों और स्टाफ सदस्यों में काफी देर तक धक्का मुक्की हुई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें पीजीआई जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

बच्चे को पीटना गलत : परिजन
पीड़ित बच्ची स्वीटी के पिता बिरजूदास ने बताया कि जब उन्होंने स्टॉप सदस्य से डंडा मारने की वजह पूछी तो स्टाफ सदस्यों ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। उनका कहना है कि बच्ची को इतनी बेरहमी से नाजुक अंग आंख पर मारना गलत है।
विज्ञापन


लंच बॉक्स उठाते हुए टेबल से लगी चोट
प्रिंसिपल रमा का कहना है कि बच्ची को चोट टीचर द्वारा डंडा मारने से नहीं लगी। टीचर पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। लंच ब्रेक के बाद बच्ची का लंच बॉक्स टेबल से नीचे गिर गया। जब वह उसे उठाने लगी तो उसकी आंख टेबल पर लग गई, जिससे उसकी आंख पर चोट आई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें