फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों से मिलने सहारनपुर जा रही राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा को पुलिस ने वापस लौटाया

Thu, 25 May 2017 11:34 PM IST
yamunanagar beuro
विज्ञापन
g - फोटो : yamunanagar
विज्ञापन
 सहारनपुर में हुई हिंसा में घायल दलितों से मिलने यमुनानगर के रास्ते सहारनपुर जा रही राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा के काफिले को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सहारनपुर जिले के शाहजहांपुर में रोक लिया और वापस लौटा दिया। देर शाम यमुनानगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट में पत्रकार वार्ता करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि सहारनपुर जाने के लिए उन्होंने वहां के डीएम से परमीशन ली हुई थी। बावजूद उन्हें वहां जाने से रोका गया। रोष जताते कहा कि यदि वहां नहीं जाने देना था तो परमीशन क्यों दी। कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार की नीति रही है कि दंगे भड़काओं और राज करो। कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी सांसद को एसपी के घर के बाहर धरना देना पड़ा हो। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा सरकार ने वादा किया था कि हर साल दो लाख युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन अभी तक एक भी युवा को रोजगार नहीं दिया गया। भाजपा सरकार पांच सौ करोड़ रुपये मीडिया पर खर्च कर झूठी वाहवाही लूट रही है। लेकिन धरातल पर कोई काम नजर नहीं आता। राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज भाजपा सरकार अपने तीन साल का बखान कर रही है। जिस तरह के दंगे सहारनपुर में देखने को मिल रहे हैं, क्या भाजपा सरकार की यही उपलब्धि है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें