फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशन लाल के समर्थन में गरजे मंच के कार्यकर्ता

Thu, 11 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोष जताया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने करने के विरोध में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। मंच के प्रदेश सहसंयोजक दरबारी लाल चौहान के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 20 दिन तक पूर्व विधायक पर दर्ज मुकदमों को रद्द नहीं किया गया तो प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मंच धरना प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सहसयोजक दरबारी लाल चौहान, रणबीर सिंह, जसविंद्र ने बताया कि राज्यपाल के नाम भेजे ज्ञापन में कहा कि फरवरी 2016 में हरियाणा के विभिन्न शहरों में जाट आंदोलन के नाम पर लूटपाट, तोड़फोड़, आगजनी, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं हुई। हरियाणा में हुए तांडव और अराजकता के खिलाफ हरियाणा की जनता में भारी रोष पनपा और हरियाणा के विभिन्न कस्बों एवं शहरों में इस तांडव के खिलाफ अनेकों पंचायतें हुई। पंचायत में हरियाणा के विभिन्न जाति के लोगों ने अपने विचारों से इस जघन्य कृतियों की निंदा की।

लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य को निशाना बनाकर उनके खिलाफ कैथल, फिरोजपुर, रेवाड़ी, यमुनानगर में देशद्रोह सहित अनेकों धाराओं में उनके  खिलाफ झूठे केस दर्ज किए गए। हरियाणा को अपने भाषणों से आग में झोंकने वाले यशपाल मलिक और हवा सिंह सांगवान जैसे लोगों पर राष्ट्रद्रोह के केस तो बनाए गए, लेकिन आज तक कोई कानूनी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई, जबकि इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले पूर्व विधायक रोशन लाल को पिछले दो माह से जेल में डाल दिया गया, जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने गुहार लगाई कि हरियाणा सरकार को निर्देश देकर पूर्व विधायक के खिलाफ किए गए झूठे केस रद्द किए जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा सरकार 20 दिन में रोशन लाल आर्य पर बनाए गए केस वापस नहीं लेती तो लोकतंत्र सुरक्षा मंच के सदस्यों को सभी जिलों में धरना देने के लिए विवश हो जाएंगे। प्रदर्शन में संदीप, कुलदीप, बृजपाल, राजेश, शक्ति सिंह, रणबीर, आशीष, पवन कुमार, मामचंद, शिव चरण आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें