फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे, गीत के साथ दी रफी को श्रद्धांजलि

Tue, 02 Aug 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोहम्मद रफी नाइट में राकेश बंसल को मिला स्पेशल रफी साहब अवार्ड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्री गणेश इंटरटेंनमेंट एंड हयुमैनटी सर्विस सोसाइटी और लायंस रीवर बैंक द्वारा मोहम्मद रफी नाइट का आयोजन जेके रेजीडेंसी में किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में लायन विनय गर्ग, लायन जेपी सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. अनिल अग्रवाल उपस्थित हुए।
विज्ञापन


टीवी कलाकार मोहित खन्ना ने रफी साहब का गाना-आज मौसम बड़ा बेईमान है..., सुमित शर्मा ने-तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे, कर्ण सिंह ने-पर्दा है,पर्दा.. और मोंटी राजा ने-ओ दुनिया के रखवाले.. गीत गाकर मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राकेश बंसल को स्पेशल रफी साहब अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक पंकज अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में खासतौर पर रफी साहब की यादों को ताजा करने के लिए उनके जीवन सु जुड़े प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वालों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन डॉ उदय भान ने किया। संस्था के निदेशक पंकज अरोड़ा को लायंस क्लब रीवर बैंक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंकुर गर्ग, राकेश बंसल, भानु, सीएल गुप्ता, रवि मेहरा, इंद्रजीत सिंह, विकास मित्तल, विशाल व कपिल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें