फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 27 करोड़ से सुधरेगा यमुनानगर-रादौर मार्ग

Sat, 19 Sep 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते कृ​षि मंत्री व मौजूद भाकियू के पदा​धिकारी। भाकियू - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर/यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क के यमुनानगर-रादौर खंड निर्माण व सुधार कार्य का शुभारंभ किया। करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से एक में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
परियोजना के तहत सड़क के विभिन्न हिस्सों में री-कारपेटिंग, सड़क सतह में सुधार और आवश्यक ढांचागत कार्य किए जाएंगे। यमुनानगर क्षेत्र में अलीपुरा से जोड़िया नाका तक सड़क की रि-कारपेटिंग होगी। वहीं, दामला गांव में रि-कारपेटिंग के साथ डिवाइडर का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि यमुनानगर-रादौर मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ा है और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क में सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह मार्ग रादौर और यमुनानगर को जोड़ने के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा से भी जुड़ा है।
सड़क सुधरने से किसानों, व्यापारियों, ग्रामीणों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन करने और निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्माण के दौरान यातायात और लोगों की आवाजाही का ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन

17.5 किलोमीटर सड़क का भी चल रहा काम
मंत्री राणा ने बताया कि रादौर विधानसभा क्षेत्र में सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। सरस्वती नगर-रादौर और ऊंचा चांदना-रादौर मार्ग पर करीब 17.5 किलोमीटर सड़क के निर्माण का कार्य भी पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 8.14 करोड़ रुपये है। कार्य शुभारंभ के दौरान किसान यूनियन नेता सुभाष गुर्जर सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें