फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति पर लगाया गलत काम करवाने का आरोप, दो माह की बच्ची को लेकर कार्रवाई के लिए थाने पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पति पर रुपयों के लिए गलत काम करवाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बुधवार को महिला अपनी दो माह की बच्ची व अन्य परिजनों के साथ शहर जगाधरी थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी कुछ साल पहले शहर के एक व्यक्ति के साथ शादी हुई थी। शादी से उसके पास दो माह की बच्ची है। महिला ने बताया कि पहले वह नौकरी करती थी। लेकिन कुछ माह से उसकी नौकरी चली गई। जिसके बाद उसका पति उससे रुपयों की मांग करने लगा। आरोप है कि रुपये न देने पर आरोपी ने उसे धंधा करने को कहा। इस दौरान आरोपी ने उसे अपने चचेरे भाई के हवाले कर संबंध बनाने को कहा। लेकिन उसने मना कर दिया। उसके मना करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। वह अपने मायके पहुंची और शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिला का कहना है कि दो दिन पहले आरोपी उनके मायके पहुंच गया। जहां आरोपी ने उसकी दो माह की बेटी को छीन कर मारने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने उसे बचा लिया। आरोपी ने उसे व उसकी दो माह की बच्ची को जान से मारने की धमकी दी है। शहर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें