फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक न पीने पर शराब ठेकेदार से मारपीट, सोने की चेन छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेकेदार के साथ बाइक सवार पांच युवकों ने हाथापाई कर सोने की चैन छीन ली। आरोप है कि आरोपी ठेकेदार को स्मैक पीने के लिए दबाव दे रहे थे। ठेकेदार के मना करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की। ठेकेदार ने इसकी शिकायत छछरौली पुलिस की दी।
विज्ञापन

छछरौली पुलिस को दी शिकायत में छछरौली निवासी शराब ठेकेदार सचिन हांडा ने बताया की वह अपने तीन दोस्तों के साथ शराब के ठेके पर बैठे थे। तभी वहां बाइक पर मांडखेड़ी निवासी जसप्रीत उर्फ जस्सी, उसका भाई परविंदर, टिंकू, बक्शी, गोल्डी और रजत आये। आते ही वो उसे ठेके से बुलाकर दूसरी तरफ ले गए। शिकायत में सचिन ने कहा कि वो उसे स्मैक पिलाने के लिए कहने लगे, लेकिन उसने मना कर दिया और कहा कि वह स्मैक नहीं पीता। इस पर वे उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठाने लगे और इस बात को लेकर कहासुनी हो गई व सभी उसके गले में पड़ी पांच तोले की सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले में पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें